पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका,चोट के कारण जडेजा बाहर

दुबई- एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर आई है. लीग राउंड के अपने दोनों मैचों में जीत के साथ सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया को पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट से दी है.

अक्षर पटेल को किया गया टीम में शामिल

रविंद्र जडेजा दाहिने घुटने में चोट के चलते एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम मैनेजमेंट औऱ कप्तान रोहित शर्मा को  घुटने में चोट के बारे में बताया था, जिसके बाद हांगकांग के खिलाफ अगले मैच में रविन्द्र जडेजा को आराम दिया गया. उनकी जगह एक अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लबेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग इलवेन में जगह दी गई थी. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को मैच में रविंद्र जडेजा की कमी खलेगी. बीसीसीआई ने चोटिल जडेजा की जगह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल को स्टैंडबाई के रुप में टीम में शामिल कर लिया है. अक्षर गेंद के अलावा जरुरत पड़ने पर टीम  के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते है.

प्लेइंग इलवेन में शामिल हो सकते है चाहर या पटेल —

एशिया कप में सुपर-4 राउंड में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच काफी रोमांचक होने वाला है. लेकिन टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन के लिए थोड़ी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है. रविंद्र जडेजा के अनफिट होने के बाद टीम में सही बैलेंस के लिए किसी ऑराउंडर खिलाड़ी को शामिल करना जरुरी है. ऐसे में भारत अपने दो स्टैंडबाई ऑलराउंडर प्लेयर दीपक चहर औऱ अक्षर पटेल में किसी एक को टीम में शामिल कर सकता है.

——-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 ये भी पढ़े-:

एशिया कप में पाकिस्तान की एकतरफा जीत,एक बार फिर भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

18 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

19 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago