दिल्ली की आर. के. पुरम विधानसभा स्थित सत्य निकेतन में भवन गिरने की अत्यंत दुखद घटना पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने गहरी चिंता व्यक्त की है. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री स्वयं सत्य निकेतन स्थित घटनास्थल पर पहुंचीं और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बचाव अभियान की स्थिति की निगरानी की. उन्होंने निर्देश दिए कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए और राहत एवं बचाव कार्य में कोई कमी न रहे. मुख्यमंत्री घायलों के उपचार की जानकारी लेने एम्स ट्रॉमा सेंटर भ्री पहुंचीं.
घटनास्थल पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर राहत व बचाव अभियान चला रही हैं. सावधानी के दृष्टिगत घटनास्थल से सटे भवन को खाली करा लिया गया है. प्रशासन का पूरा ध्यान फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार क्षेत्रीय जिलाधिकारी, दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज और आर. के. पुरम के विधायक श्री अनिल शर्मा से भी बातचीत कर घटनास्थल की स्थिति और बचाव अभियान की जानकारी ली. सभी घटनास्थल पर भी पहुंचे.
घायलों के उपचार की जानकारी लेने एम्स पहुंचीं मुख्यमंत्री
इस अत्यंत दुखद घटना में घायल छात्रों व अन्य लोगों के उपचार और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं. उन्होंने वहां चिकित्सकों से घायल छात्रों की स्थिति और उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली. सभी घायल एम्स के चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनका उपचार जारी है. मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों की टीम को घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली सरकार घायल छात्रों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने सभी घायल छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन हादसे के संबंध में स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मकान मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता बचाव अभियान को युद्धस्तर पर जारी रखते हुए फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है. दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और स्वास्थ्य है.
Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…