नवीनतम

Electric Scooty Scam: ओला ई स्कूटी की बुकिंग के नाम पर 1000 से अधिक को ठगा, ऐसे बनाता था लोगों को शिकार

Delhi: अगर ओला स्कूटर खरीदने की प्लानिंग आप भी कर रहे  है, तो अलर्ट हो जाइए. ओला स्कूटर को लेकर दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली पुलिस ने ओला स्कूटर बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस के साइबर अपराध शाखा ने सोमवार को एक ऑनलाइन पैन-इंडिया ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी घोटाले का भंडाफोड़ किया जिसमें 1,000 से अधिक लोगों को ठगा गया है.

बता दें कि इस मामले में कर्नाटक के बेंगलुरु से हरियाणा के गुरुग्राम और बिहार के पटना सहित देश के विभिन्न इलाको से कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डीसीपी ने बताया कि 7  अक्टूबर को एक ऑनलाइन स्कूटी धोखाधड़ी के मामले में एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने जॉच शुरु कर दी और ठगों को पकड़ लिया.

नकली वेबसाइट की थी तैयार

पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु में 2 लोगों ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक नकली वेबसाइट तैयार की थी. जैसे ही लोग अपनी वेबसाइट (Website) पर अपना Details upload करते थे. इसके बाद यह गैंग उन लोगों को निशाना बनाता था, जो इस वेबसाइट पर जाकर सर्च करते थे . पीड़ितों के मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दूसरे राज्यों में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ साझा करते थे. पुलिस ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने तब प्रत्येक पीड़ित से स्कूटी के बीमा और परिवहन शुल्क के नाम पर 60,000 से 70,000 रुपये ट्रांसफर करने को कहा.

DCP ने किया भंडाफोड़

DCP ने बताया कि हमने पटना में चल रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और 16 लोगों को गिरफ्तार किया. यहां से 114 सिम कार्ड, 60 से अधिक मोबाइल फोन, और 7लैपटॉप जब्त किए गए हैं और 5 करोड़ से अधिक लेनदेन वाले 25 बैंक खातों का पता लगाया गया है. कम से कम 1,000 पीड़ित हैं घोटाले से अब तक जुड़ा हुआ है.

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक बाजार में 3 अलग-अलग स्कूटर्स को लॉन्च कर चुकी है. इनमें सबसे महंगा स्कूटर OLA S1 Pro है, जिसमें से पहले स्कूटर की कीमत 1,39,999 रुपये है. दूसरे स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये है. 15 अगस्त को इसी साल लॉन्च किया गया था. 3 स्कूटर अभी हाल ही में लॉन्च किया गया Ola S1 Air है. इसकी कीमत 84,999 रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

13 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

14 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

34 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

42 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

58 minutes ago