मोरबी में रविवार शाम ब्रिज टूटने से हुआ हादसा
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना ब्रिज रविवार शाम को अचानक टूट गया, जिसमें मरने वालों की संख्या 141 हो गई है. घायलों की संख्या 70 बताई जा रही है. जिनका इलाज चल रहा है. वहीं अभी भी कुल लोग लापता बताए जा रहे है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे. सभी रविवार की छुट्टी की वजह से ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे.तभी ये हादसा हो गया.
दरअसल इस ब्रिज को सात महीने के रिनोवेशन के बाद पांच दिन पहले ही दोबारा खोला गया था, जिससे प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स एनडीआरएफ, और फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं. अब तक 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. इस हादसे में राजकोट से BJP सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों ने भी इस हादसे में अपनी जान गवा दी है.
इस हादसे के बाद ब्रिज मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि इस ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने की वजह से पुल टूट गया. आरोप लगाए जा रहे है कि टिकट से कमाई के चलते अधिक लोगों को ब्रिज पर जाने दिया गया.मोरबी हादसे को लेकर रखरखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ 304, 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है, आज से ही जांच शुरू की गई है.
गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि गुजरात के मोरबी हादसे में जिन लोगों की जान गई हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारजनों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, और सभी मृतकों के प्रति प्रार्थना करता हूं, कि इनकी आत्मा को चिर शांति मिले.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…