राहुल ने इंदिरा गांधी को याद किया
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी(Indira Gandhi)की 38वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश आज उन्हें याद कर रहा है. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राहुल गांधी ने किया भावुक ट्वीट
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को याद करते हुए भावुक हो उठे. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि “दादी,आपका प्यार और संस्कार दोनों दिल में ले कर चल रहा हूं. जिस भारत के लिए आपने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसे बिखरने नहीं दूंगा”.
सुरक्षा गार्ड ने की थी हत्या
बता दें कि 38 साल पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सुरक्षा गार्ड ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी,जिसके बाद इंदिरा गांधी का एम्स में काफी देर तक इलाज चला. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…