111मध्य प्रदेश

बेटियों -बहनों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश संकल्पबद्ध : सीएम शिवराज

भोपाल. 30 अक्टूबर, 2022. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों और बहनों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। जहाँ स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को आर्थिक उन्नयन के अवसर दिए गए हैं, वहीं लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएँ बेटियों के लिए वरदान बनी हैं। मुख्यमंत्री चौहान आज कोल्लम में अमृतपुरी आश्रम के 17वें वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री चौहान ने अमृतपुरी आश्रम में माता अमृतानंदमयी (अम्मा) से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कन्या जन्म को प्रोत्साहित किया गया है। प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ हैं। इन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आमजन की सेवा के लिए सक्रिय है। राग, द्वेष भूल कर सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों और शास्त्रों का एक ही सार है। प्रत्येक व्यक्ति में परमात्मा के दर्शन किए जा सकते हैं। सृष्टि के कण-कण में परमात्मा विराजमान हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा था- सिया राम में सब जग जानी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा‍ कि अम्मा प्रेम, करूणा और दया की मूर्ति हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा करती हैं। कहा भी गया है कि आप दीन-दुखियों की आँखों में देखें तो साक्षात ईश्वर के दर्शन होंगे।  सचमुच अम्मा भी अमृत हैं। वे कई लोगों को नया जीवन दे रही हैं।

मध्यप्रदेश आकर प्रेम और करूणा का संदेश फैलाएँ अम्मा

मुख्यमंत्री चौहान ने अम्मा को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों की ओर से अम्मा का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अम्मा मध्यप्रदेश में आकर प्रेम, करूणा का संदेश और आशीर्वाद दें। मध्यप्रदेश में नर्मदा जी बहती हैं, जो सबको जल देती है। अम्मा मध्यप्रदेश आएँ और प्रेम, करूणा का जल और दया का सागर बहाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अम्मा पीड़ित मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने ऐसी बहनों की सेवा की है जिन्होंने अपने परिवार को खो दिया है। यह विचारणीय है कि सरकारें काफी बड़े बजट से अनेक योजनाएँ संचालित करती हैं। इन योजनाओं में प्रेम और करूणा का भाव भी सदैव शामिल रहे तो दुनिया में स्वर्ग उतर आएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस आश्रम में आकर हम धन्य हैं।

              

Parijat Tripathi

Recent Posts

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

18 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

30 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

42 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

50 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

1 hour ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

2 hours ago