वंदे भारत एक बार फिर हादसे का शिकार
Vande Bharat Train Accident: वंदे भारत ट्रेन आज एक फिर हादसे का शिकार हो गई . ट्रेन के आगे एक बार फिर से एक मवेशी आ गया. हालांकि बताया जा रहा है कि ट्रेन को बहुत मामूली नुकसान हुआ है. इससे पहले भी कल ये ट्रेन जानवरों के झुंड़ से टकरा गई थी. बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में देश को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी. यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन मुंबई से लेकर अहमदाबाद के रूट पर चल रही है. बताया जा रहा है कि स्वदेशी सेमी- हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रेन में पहले के मुकाबले कई सारे नए फीचर्स और सुविधाएं हैं.
वंदे भारत ट्रेन आज शाम रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रहे मवेशी से जा टकराई. जिसके बाद ट्रेन के आगे नोज़ का हिस्सा मामूली रूप से डैमेज हो गया है. हालांकि रेलवे ने बताया कि इस हादसे से सर्विस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. दुर्घटना के चलते ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया, लेकिन ट्रेन आगे रवाना कर दी गई है.
लगातार दूसरे दिन वंदे भारत के टकरा जाने से रेलवे विभाग में हडकंप मच गया. शुक्रवार शाम को वंदे भारत के एक बार फिर मवेशी के टकरा जाने की खबर खुद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज वंदे भारत ट्रैक पर एक मवेशी के अचानक आ जाने से उससे टकरा गई है. इस हादसे को इसलिए नहीं रोका जा सका क्योंकि ट्रेन स्पीड में थी. फिर भी एक बड़ा हादसा होने से बच गया. बता दें ट्रेन के आगे के हिस्से में कुछ मामूली नुकसान हुआ है.
–भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…