नवीनतम

Gujrat Election: किडनैपिंग के आरोपों के बीच नामांकन वापस लेने पहुंचे AAP उम्मीदवार, सिसोदिया ने चुनाव आयोग के बाहर डाला डेरा

गुजरात विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से सियासी उठापटक तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कंचन जरीवाला अचानक अपना नामांकन वापस लेने चुनाव आयोग पहुंच गए. बता दें कि इससे पहले आप पार्टी ने बीजेपी पर अपने प्रत्याशी के अपहरण का करने का आरोप लगाया था. वहीं इसी बीच वो पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारी के ऑफिस पहुंचे हैं. आप पार्टी की तरफ से जरीवाला को सूरत पूर्व विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है.

केजरीवाल और सिसोदिया ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर केजरीवाल ने कहा कि,’ गुंडों और पुलिस के दम पर उम्मीदवारों को अगवा करके उनका नामांकन वापिस करवाया जा रहा है. भारत में कभी भी इस तरह की गुंंडागर्दी नहीं देखी गई. फिर चुनाव का क्या मतलब रह गया ? फिर तो जनतंत्र खत्म हो गया. इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अभी चुनाव आयोग जा रहा हूं. हालांकि मेरा वहां जाने का समय 2 बजे का था. मामला गंभीर है इसलिए मुझे जल्दी इस मामले में बात करनी पड़ेगी. सिसोदिया अभी चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

आप नेता संजय सिंह का ट्वीट

इसी बीच आप नेता संजय सिंह ने भी अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,’ कहाँ है भारत का निर्वाचन आयोग? खुलेआम गुंडागर्दी चलेगी तो चुनाव का क्या मतलब है? देखिये किस तरह से गुजरात पुलिस और BJP के गुंडे हमारे सूरत ईस्ट के प्रत्याशी कंचन जरीवाला का नामांकन वापस करा रहे हैं?’

आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला के मुद्धे को लेकर आप पार्टी के तमाम नेताओें ने बीजेपी पर हमला बोला है, आप नेताओं की तरफ से लगातार बीजेपी पर जनतंत्र खत्म करने का आरोप लगाया जा रहा है. बता दें गुजराज चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच अब सियासी लड़ाई शुरू हो गई है. आप की तरफ से लगातार ये कहा जा रहा है कि हमारे प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

8 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

52 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago