आस्था

सूर्य आज करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

16 नवंबर की तारीख यानी की आज से कई राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं. क्योंकि आज से सूर्य देव जाने वाले हैं वृश्चिक राशि में. सूर्य इस राशि में एक माह तक रहेंगे. ज्योतिषियों के अनुसार इस परिवर्तन को वृश्चिक संक्रांति कहा जाता है.

आज के दिन पूरे मनोभाव से सूर्य देव की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख शांति बनी रहती है.
इस परिवर्तन का असर तीन राशियों के लिए बेहद ही लाभदायक है. आइए जानते हैं वे तीन राशियां कौन सी हैं.

कर्क राशि

अगर इस राशि के जातक अब तक अपने जीवन में मुश्किलों का सामना करते आएं हैं तो आज से उनके अच्छे दिनों की शुरूआत हो सकती है। सूर्य देव का गोचर ऐसे जातकों की कुंडली के पांचवें भाव में हो रहा है.
जिस कारण उनकी वित्त संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं और कई माध्यमों से धन का आगमन हो सकता है. सूर्य देव की कृपा से ऐसे जातक का समाज में मान बना रहता है.

मिथुन राशि

सूर्य देव का यह गोचर इस राशि के प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहद ही लाभकारी रहने वाला है. सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का पदभार बढ़ सकता है और उन्हें नए दायित्व मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि

चूंकि 16 दिसंबर तक सूर्य देव इसी राशि में रहेंने वाले हैं इसलिए यह समय इस राशि के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा. ऐसे जातकों को समाज में उच्च स्थान प्राप्त होगा और उनकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी.
व्यापार में नए अवसर मिलेंगे तो स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.

वृश्चिक संक्रांति पर करें ऐसे पूजा, होगी हर मनोकामना पूरी

कहते हैं विशेष दिन और काल में की गई पूजा का लाभ भी विशेष तौर पर मिलता है. यही कारण है कि इस दिन लोग सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह से उनकी आराधना करते हैं. इस दिन सुबह सूर्य देव के मंत्र का जाप करते हुए उनको अर्घ्य देने के बाद सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए. गरीबों और असहाय लोगों को दान देना चाहिये. साफ मन से रात के समय दीपक जलाते हुए पूरे विधि-विधान से की गई सूर्य देव की पूजा निश्चय ही फलदायक होती है और जातक को धनधान्य की प्राप्ति होती है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago