खेल

माइकल वॉन ने टीम इंडिया को सबसे ज्यादा अंडर-परफॉर्म करने वाला बताया, हार्दिक ने दिया करारा जवाब

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वान ने टी20 विश्व कप में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को मिली हार की कड़ी आलोचना की है. माइकल वॉन ने टीम इंडिया को सबसे ज्यादा अंडर-परफॉर्म करने वाला बताया है जिसपर हार्दिक पांड्या ने उन्हें जवाब दिया है.

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद भी इसपर अभी तक चर्चा की जा रही है. पूर्व क्रिकेटर्स भारत की हार और इंग्लैंड की जीत पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल वॉन ने भारतीय टीम की कड़ी आलोचना की है. माइकल वॉन ने इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद टेलीग्राफ के लिए कॉलम में  लिखा कि भारत व्हाइट बॉल क्रिकेट में इतिहास की सबसे अंडरपरफॉर्मिंग टीम है.

हार्दिक पांड्या ने वॉन को दिया जवाब

भारत की आलोचना करने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जवाब दिया है.  उन्होंने कहा कि “भारतीय टीम को किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है. हार्दिक ने कहा कि, जाहिर तौर पर जब आप अच्छा नहीं करते हैं, तो लोगों की अपनी राय होती है. जिसका हम सम्मान करते हैं. टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कहा  मेरा मानना है कि लोगों के अलग-अलग दृष्टिकोण होते हैं”

बता दें हार्दिक पांड्या ने टी20 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज में और फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाकर टीम को फाइनल में ले जाने के लिए काफी संघर्ष किया. बावजूद इसके टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी. हार्दिक पांड्या को आगामी न्यजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मुकाबलों की एकदिवसीय श्रृंख्ला के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है.

भारतीय टीम को उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैन इन ब्लू न्यूजीलैंड को टी20 और वनडे सीरीज में मात देगी. हार्दिक पांड्या के कंधों पर कप्तानी के साथ-साथ बल्ले और गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago