नवीनतम

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा

महान संगीतकार, गायक, गीतकार और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्रह्मपुत्र के गायक (बार्ड ऑफ द ब्रह्मपुत्र), भारत रत्न डॉ. भूपेन हज़ारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. भूपेन दा के संगीत ने असमिया संस्कृति को उसकी तमाम विविधताओं के साथ विश्व मंच पर पहुँचाया और उनके गीतों ने उस भावना को दर्शाया जिसने समाज को सदियों से एकजुट रखा है. उनकी अमर विरासत राष्ट्र-निर्माण के हमारे विज़न को प्रेरित करती रहेगी.”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. एक महान संगीतकार, कवि, गीतकार, फिल्म निर्माता और सांस्कृतिक दूरदर्शी के रूप में, डॉ. भूपेन हजारिका ने अपनी कालजयी रचनाओं से भारतीय कला और साहित्य को समृद्ध किया. उनकी ये रचनाएं मानवता, एकता और असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भावना से गहराई से जुड़ी हुई हैं. भारत की सांस्कृतिक दुनिया में उनके असाधारण योगदान ने देश भर की पीढ़ियों को प्रेरित किया है और आगे भी करता रहेगा.”

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “डॉ. भूपेन हजारिका सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक ऐसी भावना हैं जो असम के दिल और रूह में बसी है. उनका सदाबहार संगीत और गहरे अर्थ वाले बोल पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे हैं. उनके जीवन और कालजयी रचनाओं के लिए पूरे देश में साल भर चले समारोहों ने ‘ब्रह्मपुत्र के गायक’ (बार्ड ऑफ द ब्रह्मपुत्र) की उस अमिट विरासत को फिर से स्थापित किया है, जिनकी आवाज़ ने असम की आत्मा, कहानियों और सपनों को राज्य की सीमाओं से बहुत दूर तक पहुंचाया. उनकी जयंती पर, मैं महान ‘सुधाकंठ’ को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार की कनेक्टिविटी का नया अध्याय: 21 नवंबर को देश को समर्पित होगा ‘नीतीश सेतु’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को 'नीतीश सेतु'…

6 minutes ago

छठ महापर्व 2026: आस्था के महापर्व पर सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम, 12,806 घाटों पर तैनात रहे गोताखोर

Bihar Chhath Puja 2026: बिहार में छठ महापर्व 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राज्य…

23 minutes ago

मप्र में सरकार का बड़ा कदम! 21 दिसंबर तक चलेगा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विशेष अभियान

मध्य प्रदेश में बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर 2026 तक 'बाल विवाह मुक्त…

26 minutes ago

शेख हसीना के लौटने की अटकलों से गरमाया बांग्लादेश का माहौल, ढाका एयरपोर्ट के पास फटे बम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी की अटकलों के बीच…

56 minutes ago

बहन से बात करने की मिली खौफनाक सजा! शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

Meerut Murder Case: मेरठ के सिंघावली गांव में युवती से बातचीत की रंजिश में रोहित…

1 hour ago