उत्तर प्रदेश

पैकेट खोलते ही उड़े होश! ऑनलाइन शॉपिंग में युवक के साथ अजीबोगरीब ठगी, डिवाइस की जगह पैकेट में मिला ये चीज

ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर शायद आपको भी यकीन न हो. दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने काम के लिए ऑनलाइन एंड्रॉयड डिवाइस ऑर्डर किया था. वेबसाइट पर ऑर्डर करने के दौरान उसने डिवाइस की पूरी कीमत भी ऑनलाइन चुका दी. उसे उम्मीद थी कि तय समय पर कोरियर के जरिए सामान उसके घर पहुंच जाएगा.

लेकिन सोमवार शाम करीब 5 बजे जब डिलीवरी उसके घर पहुंची और उसने पैकेट खोला, तो अंदर का सामान देखकर उसके होश उड़ गए. जिस पैकेट में एंड्रॉयड डिवाइस होना चाहिए था, उसमें डिवाइस की जगह गोबर भरा हुआ था.

पैकेट खुलते ही सामने आया पूरा मामला

पीड़ित युवक आकाश नागर के मुताबिक, उसने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के जरिए एंड्रॉयड डिवाइस बुक किया था. ऑनलाइन बुकिंग के समय ही उसने इसकी पूरी रकम जमा कर दी थी. ऑर्डर करने के बाद वह डिलीवरी का इंतजार कर रहा था.

सोमवार को जब कोरियर उसके घर पहुंचा तो उसे लगा कि आखिरकार उसका ऑर्डर आ गया है. लेकिन पैकेट खोलते ही मामला पूरी तरह उलट गया. अंदर डिवाइस के बजाय गोबर देखकर युवक हैरान रह गया.

आकाश ने इसके बाद ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर अपने साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत पुलिस से की. उसने मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस खंगाल रही भुगतान और डिलीवरी की जानकारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन ऑर्डर के लिए इस्तेमाल की गई वेबसाइट, भुगतान से जुड़े विवरण और डिलीवरी की प्रक्रिया समेत दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक तक गलत पैकेट कैसे पहुंचा और इस पूरे मामले में कौन लोग शामिल हैं.

ऑनलाइन खरीदारी में थोड़ी सावधानी जरूरी

यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधान रहने की जरूरत बताती है. इंटरनेट पर सामान खरीदना आसान है, लेकिन हर वेबसाइट भरोसेमंद हो, यह जरूरी नहीं है. कई बार आकर्षक ऑफर या कम कीमत देखकर लोग बिना वेबसाइट की जांच किए ऑर्डर कर देते हैं और बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- राधा रानी की पोशाक पर कुतुब मीनार में बवाल, मासूमों को एंट्री देने से किया इनकार; देखें VIDEO

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

28 minutes ago

चांदी में अचानक आई 5000 रुपये की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता; जल्दी चेक करें आज के ताजा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…

44 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

1 hour ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

2 hours ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

2 hours ago