झारखंड के गढ़वा में इंसानित शर्मसार,महिला को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
रांची – झारखंड के गढ़वा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।यहां एक महिला को डायन करार देकर उसे लगभग निर्वस्त्र कर दिया गया और लाठियों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। महिला को बचाने की कोशिश करने पर उसके पति और दो बेटियों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। दबंग हमलावरों के खौफ के चलते दो दिनों तक पीड़िता और परिजन अपने घर में चुपचाप कैद रहे। कुछ लोगों ने हिम्मत बंधाई तो इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह कि महिला पर शर्मनाक अत्याचार करने वालों की अगुवाई गांव का एक निर्वाचित वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव कर रहा था।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल 11 लोग नामजद किये गये हैं। नौ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बीते पांच सितंबर की रात नौ बजे गांव के ही रहने वाले वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव सहित 11 लोग मेरे घर में घुस आए .उन्होंने महिला को डायन करार देकर लाठी-डंडा से पीटना शुरू कर दिया। महिला के कपड़े फाड़ दिये गये और लगभग निर्वस्त्र हो गई। उनसे बचने के लिए वह उसी हाल में भागी तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उसने किसी तरह भागकर जान बचायी।
महिला का पति बचाने आया तो दरिंदो ने उसे भी बुरी तरह पीटा । उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव की पंचायत में इस घटना को दबाने की बहुत कोशिश की । पंचायत में कहा गया कि वह पुलिस में शिकायत नहीं करेगी। इसे सामाजिक तौर पर सुलझा लिया जायेगा। दो दिन बाद महिला ने कुछ लोगों के कहने पर शिकायत दर्ज कराई तो उस पर केस वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। ऐसा न करने पर खतरनाक अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।
-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…
दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…
Rahul Gandhi Controversial Statements Abroad: शिकागो विश्वविद्यालय में भारत को 'साइड प्लेयर' बताने राहुल गांधी…