ICC T20 Rankings: मोहम्मद रिजवान नंबर-1 , टॉप-10 में सूर्यकुमार, कोहली 29वें नंबर पर

दुबई- एशिया कप टूर्नामेंट अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. सुपर-4 के बाकी मुकाबलों के बाद 11 सितंबर को फाइनल खेला जाना है. इसी बीच आईसीसी ने T20 की रैंकिग जारी कर दी है. ICC की ताजा रैंकिग में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान नंबर 1 की पोशीजन पर काबिज हो गए है. रिजवान ने अपनी ही टीम के सदस्य और कप्तान बाबर आंजम को पीछे छोड़ा है. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम 794 रेटिंग्स के साथ अब नंबर-2 पर आ गए हैं. जबकि मोहम्मद रिजवान एशिया कप में अब तक अपने खेले गए 3 मैचों में 192 रन बनाकर ICC की नई टी-20 रैंकिग में 815 रेटिंग्स के साथ टॉप पर पहुंच गए है.

टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी

विराट कोहली 29वें नंबर पर

एशिया कप में सुपर-4 राउंड के मुकाबलों में पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से मिली हार के बाद भारत अब लगभग एशिया कप से बाहर हो चुका है. इन मैचों में हार का असर ICC की अपडेटेड रैंकिग में भारतीय बल्लेबाजों पर भी दिखा. आईसीसी की टॉप-10 लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का नाम शामिल है. सूर्य कुमार यादव 775 रेटिंग्स के साथ चौथे नंबर पर है. जबकि लंबे समय के बाद एशिया कप टूर्नामेंट में फार्म में लौटे रन मशीन विराट कोहली 542 रेटिंग्स के साथ 29वें स्थान पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago