नवीनतम

INS Brahmaputra में लगी आग की जांच करेगी भारतीय नौसेना, लापता नाविक की तलाश जारी

मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में रखरखाव के दौर से गुजर रहे भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र (INS Brahmaputra) में बीते रविवार (21 जुलाई) आग लग गई. नौसेना ने कहा कि रविवार शाम को मल्टीरोल फ्रिगेट (Multirole Frigate – कई तरह के काम कर सकने वाला) आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लग गई, जब वह मुंबई नौसेना डॉकयार्ड में मरम्मत के दौर से गुजर रहा था.

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, आग लगने के बाद जहाज एक तरफ झुक गया था और इसे अब तक सीधा नहीं किया जा सका. मंगलवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी आईएनएस ब्रह्मपुत्र युद्धपोत दुर्घटना का जायजा लेने के लिए मुंबई रवाना हुए. इस युद्धपोत के डूबने के बाद से लापता एक नाविक का अब तक पता नहीं चल पाया है.

भारतीय नौसेना की ओर से कहा गया है कि वह इस युद्धपोत में आग लगने की घटना की जांच करेगी और लापता नाविक की तलाश जारी है.

वरिष्ठ पत्रकार शिव अरुर ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन एक सक्रिय फ्रंटलाइन युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र का शांति के समय अपने होम बेस की सुरक्षा में डूबना चिंताजनक है. यह पिछले 11 वर्षों में मुंबई नौसेना डॉकयार्ड में किसी प्रमुख भारतीय नौसेना परिसंपत्ति का तीसरा नुकसान है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए.’

अप्रैल 2020 में नौसेना में शामिल

आईएनएस ब्रह्मपुत्र स्वदेशी रूप से निर्मित ‘ब्रह्मपुत्र’ श्रेणी का पहला गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है. इसे अप्रैल 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था. इस जहाज पर 40 अधिकारियों और 330 नाविकों का दल तैनात था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को कहा कि INS ब्रह्मपुत्र पर हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा. साथ ही लापता नाविक की तलाश जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि रविवार (21 जुलाई) को आग लगने के बाद लापता हुए नाविक को जहाज से बाहर निकलते देखा गया है और सभी की तलाश जारी है.

INS Brahmaputra

आईएनएस ब्रह्मपुत्र में मध्यम दूरी, नजदीकी दूरी और विमान भेदी तोपें, सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और टारपीडो लांचर लगे हैं. इस जहाज में समुद्री युद्ध के सभी पहलुओं को कवर करने वाले सेंसर की एक विस्तृत श्रृंखला है और यह सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टरों को संचालित करने में सक्षम है. आईएनएस ब्रह्मपुत्र की लंबाई 125 मीटर है, चौड़ाई 14.4 मीटर है और यह 27 नॉट से अधिक की गति से चलने में सक्षम था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

28 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

29 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

34 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

54 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

55 minutes ago