देश

IRPS अधिकारी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत

IRPS अधिकारी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अंजलि बिरला के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का आदेश दिया है। यह आदेश जस्टिस नवीन चावला की सिंगल बेंच ने दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि X और गूगल को अंजलि बिड़ला के खिलाफ सोशल मीडिया सामग्री को हटाया जाए या उसको ब्लॉक किया जाए। बता दें कि ध्रुव राठी के खिलाफ स्पीकर ओम बिरला के परिवार के द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, ध्रुव राठी के अकाउंट से अंजली बिरला को लेकर UPSC क्लीयर करने को लेकर सवाल उठाते हुए दावा किया गया था कि अंजली ने बिना परीक्षा दिए ही परीक्षा पास की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र की नोडल साइबर पुलिस ने विवादित यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली बिरला 2021 में IRPS अधिकारी बनी।

IRPS अधिकारी बनने में पक्षपात का लगाया था आरोप 

अंजली बिरला सोशल मीडिया में ट्रोलिंग का शिकार हो रही है। सोशल मीडिया पर खबरें फैल रही हैं कि उन्हें बिना परीक्षा दिए ही IRPS अधिकारी बना दिया गया है। ट्वीटर और फेसबुक यूजर्स ने अंजली बिरला के IRPS अधिकारी बनने में पक्षपात का आरोप लगाया है। कुछ ने तो यह भी दावा किया कि उन्होंने UPSC-CSE परिक्षा नही दी। हालांकि सच्चाई यह है कि हर सिविल सेवा परीक्षा के बाद UPSC दो सूचियां तैयार करती है। मुख्य सूची और आरक्षित सूची। जबकि मुख्य सूची तुरंत प्रकाशित होती है, आरक्षित सूची तब जारी की जाती है जब मुख्य सूची के सभी उम्मीदवारों जो उपलब्ध रिक्तियों का आवंटन कर दिया जाता है। गौरतलब है कि अंजली की प्राथमिकी शिक्षा राजस्थान के कोटा में ही हुई है। 12वी उन्होंने कोटा से सोफिया गर्ल्स कॉलेज से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन की, फिर UPSC की तैयारी में जुट गई।

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago