रेलवे की 'विकल्प' योजना
Indian Railways Scheme: भारतीय रेलवे में हर दिन करोड़ों लोग एक देश से दूसरे देश जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं. ट्रेन से यात्रा करना सस्ता और सुरक्षित माना जाता है. इसलिए भारतीय रेलवे को कई लोग देश का लाइफलाइन भी मानते हैं. ट्रेन में सफर करना आसान तो होता है लेकिन अगर सीट कंफर्म न हो तो यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से बचने के लिए IRCTC यात्रियों के लिए ‘विकल्प’ योजना शुरू की है. इस योजना के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे पा सकते हैं कंफर्म सीट?
रेलवे ने 2015 में VIKALP स्कीम को शुरू किया था. इस स्कीम के तहत यात्री ऑनलाइन वेटिंग टिकट बुक करने के दौरान कंफर्म सीट पाने के लिए दूसरे ट्रेन का विकल्प भी चुन सकते हैं. ऐसा करने से उनके कंफर्म सीट पाने के चांसेस बढ़ जाते हैं. इस स्कीम को अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम भी कहा जाता है. इससे रेलवे अपने ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को कंफर्म सीट उपलब्ध कराता है.
IRCTC के विकल्प योजना के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्री अपनी यात्रा के लिए अल्टरनेटिव ट्रेन का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके लिए उन्हें टिकट बुकिंग के दौरान कुछ जानकारी देनी होगी. यदि उस ट्रेन में सीट उपलब्ध है तो उन्हें कंफर्म सीट मिल सकती है. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने में मदद मिलती है. इस योजना से यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलते हैं और उन्हें कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इसके साथ ही ट्रेन में खाली सीटों का अधिकतम इस्तेमाल होता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने खाते में मिलेंगे 1000 रुपये, जानें क्या है आवेदन करने का तरीका?
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…