एशिया कप भारत की हार पर पाकिस्तान के लिए जागा प्रेम, 3 युवकों पर केस दर्ज
बेंगलुरु- भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच आम मुकाबलों जैसा नहीं होता है. दोनों देशों के बीच हाईवोल्टेज मैच में कोई ना कोई विवाद जरुर जन्म लेता है. दुबई में चल रहे एशिया कप में भी कुछ ऐसा ही देखन को मिला. टूर्मानेंट में भारत पाकिस्तान के बीच खेल गए मैंच के बाद कर्नाटक के मुस्लिम युवकों ने पाकिस्तानी टीम का समर्थन किया. कर्नाटक के तीन मुस्लिम युवक पाकिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के समर्थन में पोस्ट शेयर कर रहे थे. उन्होने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर पाकिस्तान के समर्थन में एक के बाद एक कई पोस्ट किए. इस पोस्ट को देखकर कर्नाटक के ही कोलार जिले के वेंकटेशप्पा नाम के युवक ने तीनों युवकों के व्हाट्सएप स्टेट्स का स्क्रीशॉट लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें एशिया कप टूर्नामेंट के इस रोमांचक मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे. जिसे पाकिस्तान की टीम ने एक गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था. इसी मैच में भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच ड्रॉप हुआ था. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हे काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन इस पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने भी अर्शदीप का बचाव किया था.
साल 2021 में यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भी काफी विवाद हुआ था. इस मैच में भी भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद कुछ भारतीय मुस्लिम युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन मे जश्न मनाया था औऱ इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टारगेट किया गया था. शमी इस मैच में काफी महंगे साबित हुए थे. जिसके बाद उन्हे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. हालांकि भारतीय टीम औऱ क्रिकेट फैंस ने उनको सपोर्ट किया था.
भारत एक्सप्रेस—
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…