Sam Billings
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन जल्द शुरु होने वाला है. इसके लिए सभी फेंचाइजी की टीमें अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की लिस्ट बनानी शुरु कर दी है. लेकिन नीलामी से पहले ही एक कोलकाता नाइट राइडर्स के एक स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल का 16वां सीजन खेलने से साफ मना कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया में लगभग एक महीने से चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच अब खत्म हो चुका है. इंग्लैंड की टीम जीत का जश्न मना रही है. तो वहीं हारने वाली टीमें अपनी हार पर गहन चिंतन में लग गई है. विश्वव कप भले ही खत्म हो गया है लेकिन क्रिकेट के फैंस के लिए इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल जल्द शुरु होने वाला है. IPL का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट लवर्स के सिर के ऊपर सर चढ़कर बोलता है.
आईपीएल के मिनी ऑक्शन का इंतजार दुनिया की सभी क्रिकेट के खिलाड़ियों को है. मिनी ऑक्शन के पहले सभी टीमों को 15 तारीख तक उन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी है जिन्हें वे रिटेन करने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाईजी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के धुरंधर खिलाड़ी सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने इस साल आईपीएल खेलने से मना कर दिया हैं.सो
आईपीएल के 16वें सीजन में हिस्सा ना लेने की जानकारी सैम बिलिंग्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने अपने मन की बात को पब्लिक करते हुए ट्विटर पर लिखा कि,, “मैंने कड़ा फैसला लिया है कि मैं अगले आईपीएल में हिस्सा नहीं लूंगा. इंग्लिश समर की शुरुआत में @kentcricket के साथ लंबे प्रारूप वाले क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं. इस दौरान सैम ने KKR टीम के साथ आईपीएल में हिस्सा रहने पर लिखा, ‘@kkriders अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! इसके हर मिनट को प्यार कीजिए. कुछ शानदार लोगों के साथ यह एक अद्भुत फ्रेंचाइजी है. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हम फिर मिलेंगे’
बता दें इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाईजी का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में अपने 30 मुकाबलों में इन टीमों के लिए मैदान में उतर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 19.35 की औसत से 503 रन बनाएं.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…