खेल

Jadeja पर बिदका ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, मैदान के बाहर गर्माए माहौल के साथ रोमांचक होगा MCG टेस्ट

Border-Gavaskar Trophy Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और दोनों देशों के बीच प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट में भारत ने पर्थ में 295 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की, जबकि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से वापसी की. गाबा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा, जो निर्णायक साबित हो सकता है.

जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से बिदका ऑस्ट्रेलियाई मीडिया

मेलबर्न में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के दौरान विवाद खड़ा हो गया. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें जडेजा ने हिंदी में सवालों के जवाब दिए. यह बात ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को नागवार गुजरी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने अंग्रेजी में सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन जडेजा ने समय की कमी का हवाला देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ दी. भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर मौलिन पारिख (Moulin Parikh) ने स्पष्ट किया कि यह पीसी (PC) भारतीय पत्रकारों (Indian Journalists) के लिए थी और टीम बस के इंतजार के कारण अधिक समय नहीं दिया जा सकता.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों (Australian Journalists) ने जडेजा के हिंदी में जवाब देने पर आपत्ति जताई और मीडिया मैनेजर से बहस तक की. भारतीय पत्रकारों ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भारतीय पत्रकारों को अक्सर समय की कमी के कारण सवाल पूछने का मौका नहीं मिलता लेकिन उन्होंने कभी दुर्व्यवहार नहीं किया.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की यह हरकतें नई नहीं हैं. यह मीडिया अक्सर अपनी टीम के 12वें खिलाड़ी की तरह व्यवहार करता है, खासकर जब भारत जैसी मजबूत टीम का सामना हो. 2008 का ‘Monkeygate’ कांड और अंपायरिंग से जुड़े विवाद इसके पुराने उदाहरण हैं.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर सिराज और कोहली

इस सीरीज में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और विराट कोहली (Virat Kohli) भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर रहे हैं. एडिलेड टेस्ट (Adelaide Test) में सिराज के ट्रेविस हेड (Travis Head) को आउट करने के बाद जश्न मनाने पर उनकी आलोचना की गई, जबकि ट्रेविस हेड ने पहले उन्हें उकसाया था. सिराज पर मैच फीस का 20% जुर्माना और 1 डिमेरिट पॉइंट लगाया गया लेकिन हेड को केवल डिमेरिट पॉइंट दिया गया.

मेलबर्न पहुंचने पर विराट कोहली की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार से बहस हो गई. यह बहस तब हुई जब महिला पत्रकार ने उनके परिवार की तस्वीरें खींची. कोहली ने परिवार की तस्वीरें डिलीट करने का अनुरोध किया लेकिन पत्रकार ने इनकार कर दिया.

रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद

चौथे टेस्ट से पहले माहौल गरमाया हुआ है. मैदान के अंदर दोनों टीमें जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं मैदान के बाहर मीडिया विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतीय टीम ने पिछली दो सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराया है, और इस बार भी भारत के पास इतिहास रचने का मौका है.

अब सबकी निगाहें MCG पर हैं, जहां से यह सीरीज नया मोड़ ले सकती है.


इसे भी पढ़ें- WTC की रेस में हैं ये 5 टीमें, जानिए क्या है फाइनल में पहुंचने का रास्ता


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

12 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

54 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago