देश

कभी जर्मनी में करता था काम, Bengaluru की सड़कों पर इंजीनियर के भीखने मांगने का Video हुआ Viral

Frankfurt Tech  Expert Viral Video: सोशल मीडिया पर कई पार्ट में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा जा सकता है. वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति दावा कर रहा है कि वह पेशे से इंजीनियर है, जो पहले जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में प्रमुख फार्म में काम किया करता था.

वीडियो बेंगलुरु के जयनगर इलाके का है, जिसे इंस्टाग्राम पर शरत युवराज नाम के यूजर ने शेयर किया है. शरत ने जब वीडियो में दिख रहे शख्स से बात की तो उसने बताया कि वह इंजीनियर है और जर्मनी जैसे देशों में काम कर चुका है. परिवार को खोने के बाद उसने शराब पीना शुर कर दिया.

मां, बाप और प्रेमिका सब को खो दिया

लाल टी-शर्ट पहने व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर शरत युवराज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अपनी कहानी साझा की. उसने बताया, अपने माता-पिता और प्रेमिका को खोने के बाद वह शराब की लत में पड़ गया, जो कंट्रोल से बाहर हो गई, जिससे वह बेघर हो गया और जिंदा रहने के लिए भीख मांगने पर निर्भर हो गया.

जब शरत ने उस आदमी से पूछा, तुम्हारी क्वालीफिकेशन क्या है, तो उसने जवाब दिया,

“मैं एक इंजीनियर हूं. मैं ग्लोबल विलेज में माइंडट्री (Mindtree, Global Village) में काम करता था. जब मैंने अपने माता-पिता को खो दिया तो मैंने शराब पीना शुरू कर दिया, सर.”

वीडियो में उन्होंने ध्यान, दर्शन और विज्ञान जैसे विषयों पर भावुकता से बात की, यहां तक ​​कि अल्बर्ट आइंस्टीन और डेविड ह्यूम का भी जिक्र किया. वीडियो के आखिरी हिस्से में उस शख्स अपने जीवन पर विचार करते हुए कहा,

“धर्म, जाति, वे सभी चीजें, देखो मैं क्या बन गया हूं मुझे और पढ़ने की जरूरत है.”

शरत ने उस व्यक्ति के साथ अपनी मुलाकात के तीन वीडियो शेयर किए. शरत ने वीडियो कैप्शन मे बताया कि उस शख्स से पहली मुलाकात जयनगर 8वें ब्लॉक में जेएसएस कॉलेज रोड पर हुई थी. हालांकि अन्य लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले जयनगर 4वें ब्लॉक में उसे नशे में देखा गया था. शरत द्वारा मदद की पेशकश करने के प्रयासों के बावजूद उस व्यक्ति ने किसी भी मदद से इनकार कर दिया.

 


ये भी पढ़ें: शोरूम ने दे दिया इतना बिल कि घूमा कस्टमर का माथा, वहीं Ola स्कूटर पर दे मारा हथौड़ा, Video हुआ Viral


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago