Categories: नवीनतम

इस्तीफे से ठीक पहले जगदीप धनखड़ का बतौर उपराष्ट्रपति आखिरी फैसला क्या था?

Jagdeep Dhankhar Last Decision: पिछले कई दिनों से संसद के मानसून सत्र को लेकर चर्चा हो रही थी. देश में यह बात हो रही थी कि सरकार इस सत्र में कौन से बिल पेश करने वाली है. विमान हादसे, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की उम्मीद थी. हालांकि, पहले ही दिन उपराष्ट्रपति का इस्तीफा आ गया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसका आधार स्वास्थ्य कारणों को बताया है. अब चर्चा शुरू हो गई है कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? इसपर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, धनखड़ ने अपने कार्यकाल के आखिरी रोज एक बड़े फैसले पर मुहर लगाई है. इसे उनका आखिरी फैसला कहा जा रहा है.

अभी उपराष्ट्रपति का इस्तीफा राष्ट्रपति के पास गया है. इसे वो मंजूर करेंगी या नहीं यह उनके विवेक पर निर्भर करता है. संभव है कि राष्ट्रपति को ओर से कुछ समय के लिए उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा जाए. ऐसे हालात में यह उनका आखिरी फैसला नहीं होगा. हालांकि, इसकी संभावना कम ही है क्योंकि, उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं. इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो आज किए फैसले बतौर उपराष्ट्रपति उनके आखिरी फैसले होंगे.

बतौर उपराष्ट्रपति आखिरी फैसला?

21 जुलाई को सदन का कार्रवाई शुरू होते उपराष्ट्रपति (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने सदन को जानकारी दी की उन्होंने सोमवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार जानकारी दी की आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजीव अरोड़ा का इस्तीफा एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा. अब उनके इसी फैसले को बतौर उप राष्ट्रपति आखिरी फैसला माना जा रहा है.

 

संजीव अरोड़ा ने क्यों दिया इस्तीफा

संजीव अरोड़ा पंजाब से राज्यसभा सदस्य थे. उनको 10 अप्रैल 2022 को पहली राज्यसभा के लिए चुना गया था. अभी उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक का था. हालांकि, उन्होंने समय से पहले इस्तीफा दे दिया है. इसके पीछे का कारण है कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago