लड़की से दुष्कर्म — सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
कानपुर के सचेंडी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने दोस्त से अपनी पत्नी का रेप करवाया और वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.पीड़िता ने जब आप बीती घरवालों को बताई तो मानों उनकी आंखे बाहर आ गई. पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता के मुताबिक, उनकी कोई संतान नहीं थी इसलिए पति हर दिन उसे ताना मारता था और उसे बुरी तरह से मारता-पीटता भी था. पीड़ित महिला लंबे समय से यह सब चुपचाप सहती रही. लेकिन हद तो तब हो गई जब एक दिन आरोपी पति अपने एक दोस्त को घर ले आया, जिसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इस पूरी घटना का वीडियो पति ने अपने फोन में रिकार्ड कर लिया. पत्नी के रोकने और मना करने के बाद भी आरोपी पति ने उसकी एक ना सुनी और वीडियो को वायरल कर दिया. पत्नी के विरोध करने पर दोनों आरोपी व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए.
कानपुर के थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया. जबकि बुधवार की देर शाम इस मामले में भैलाउ मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…