नवीनतम

शिवराज पाटिल का बयान हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान-पवन त्रिपाठी

महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने  पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का बयान को  हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान बताया है. पवन ने कहा कि कांग्रेस नेता जो बयान दिया था कि, भगवद्गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं यह कांग्रेस के संस्कारों को प्रदर्शित कर रहा है. उन्होंने कहा कि, यह बयान कांग्रेस के हिंदू विरोधी विचारों से प्रेरित है जो समय-समय पर इनके नेताओं द्वारा बोला जाता रहा है.

पाटिल पर हमलावार हुए बीजेपी नेता

कांग्रेस के नेता शिवराज पाटिल पर हमलावार होते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के युवा नेता पवन त्रिपाठी ने कहा कि,  भगवान श्रीराम की सेना द्वारा बने रामसेतु को काल्पनिक बताने का दावा कांग्रेस की ओर से ही किया गया था. कांग्रेस ने ही हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद की थ्योरी गढ़ी और कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने तो हिंदुत्‍व की तुलना आतंकी संगठनों बोको हरम और इस्‍लामिक स्‍टेट से कर डाली थी.

उन्होंने कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की बात करके देश की एकता व विकास पर कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाटिल जैसे कांग्रेसी नेता ओछे बयान देकर अपना कुसंस्कार प्रदर्शित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पाटिल का बयान बेहद  दुर्भाग्यपूर्ण और अक्षम्य है. यह हिंदुओं का अपमान है.

पाटिल को माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस के नेता शिवराज पाटिल के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी नेता पवन त्रिपाठी ने कहा कि, यह बयान देकर कांग्रेस ने हिंदू विरोधी मानसिकता और परंपरा को एक बार प्रदर्शित कर दिया है. जिसके लिए पाटिल को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए.  उन्होंने कहा कि, हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान देश नहीं सहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

12 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

37 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

52 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago