नवीनतम

जो रामभक्तों पर गोली चलवा चुके, उन्हें आस्था की बात करने का अधिकार नहीं: स्वतंत्र देव सिंह

कांवड़ यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अखिलेश पर आस्था का राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों पर गोलियां चलवा चुके हैं, वे आज श्रद्धालुओं के हित की बातें करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा शासनकाल में न तो कांवड़ यात्रा की गरिमा का ध्यान रखा गया और न ही सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई. आज जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कांवड़ियों के मार्ग और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था को परखने के लिए हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और मांस-मदिरा की दुकानों को बंद कराने से लेकर साफ-सफाई, मेडिकल, ट्रैफिक आदि सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहे हैं, तब अखिलेश यादव को अचानक कांवड़ियों की चिंता होने लगी है. अखिलेश यादव का यह बयान न सिर्फ राजनीतिक अवसरवाद है, बल्कि आस्था पर की गई पिछली राजनीति को छिपाने की कोशिश भी है. यूपी की जनता उनके मंसूबों को भलिभांति समझ चुकी है। वो उनके हर एजेंडे को नाकाम करने का मन बना चुकी है.

भाजपा पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां संगठन के सभी निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जैसी परिवारवाद आधारित पार्टी को भाजपा की नेतृत्व प्रणाली पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो पार्टी अपने संगठन में परिवार से बाहर किसी का नाम तक नहीं सोच सकती, वह लोकतंत्र की बात कैसे कर सकती है?

न तो आस्था की समझ और न ही व्यवस्थाओं के प्रति कोई अनुभव: स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के बयानों से यह स्पष्ट है कि उन्हें न तो आस्था की समझ है और न ही व्यवस्थाओं के प्रति कोई अनुभव. योगी सरकार में आस्था का सम्मान सर्वोपरि है और सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को न केवल सुविधा देना है, बल्कि कांवड़ यात्रा की पवित्रता को अक्षुण्ण रखना भी है.

उन्होंने कहा कि यह वही सरकार है जिसने हर धार्मिक आयोजन को सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न कर एक नई मिसाल कायम की है. योगी सरकार में श्रद्धा, सुरक्षा और व्यवस्था का अद्वितीय समन्वय स्थापित किया है.


ये भी पढ़े: बाल-बाल बचीं उत्तर प्रदेश की मंत्री गुलाब देवी, हापुड़ में गाड़ी का एक्सीडेंट; देखें VIDEO


भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

3 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

38 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

50 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 hour ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

1 hour ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

2 hours ago