नवीनतम

Khatauli: खतौली के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी को उनके वजन के बराबर सिक्कों से तौला गया, पत्नी को बीजेपी ने बनाया है कैंडिडेट

Khatauli: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं. अलग-अलग समुदाय और वर्ग के लोग भी अपने उम्मीदवार का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को खतौली कस्बे में जैन समाज ने बीजेपी की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को अपना समर्थन देते हुए उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम साधु भवन सराफान में आयोजित किया गया. वहीं इसमें निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी को सिक्कों से तौला गया. इस दौरान एक कांटे पर विक्रम सैनी को बैठाकर उनका वजन किया गया और दूसरे कांटे पर उनके बराबर लगभग 48 किलो सिक्के के उनको तौला गया.

इस कार्यक्रम को लेकर ऋषभ जैन ने बताया, “सकल जैन समाज द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के संयोजक जैन एकता मंच है. एकता क्रांतिकारी मंच का मैं युवा मंत्री भी हूं, इस नाते हमने पूरे जैन समाज को एकत्रित करके साधु भवन सरवान में यह कार्यक्रम किया. इस कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक की धर्मपत्नी राजकुमारी सैनी का पूरे जैन समाज ने समर्थन के साथ आगामी 5 तारीख को मतदान के लिए सभी जैन समाज के लोगों को आह्वान किया.”

विक्रम सैनी की विधायकी रद्द होने के बाद हो रहा उपचुनाव

बता दें कि खतौली में विधानसभा का उपचुनाव 5 दिसंबर को होने हैं. वहीं, खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा ने उम्मीदवार मदन भैया को बनाया तो दूसरी ओर बीजेपी ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है. यह उपचुनाव विक्रम सैनी की विधायकी रद्द होने के बाद हो रहा है. विक्रम सैनी की विधायकी रद्द होने के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. खतौली के साथ ही यूपी की रामपुर सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है.

इसके अलावा, मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. मैनपुरी से डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं जबकि उनके सामने बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है. मैनपुरी में 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं और इसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. मैनपुरी सीट पर सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

55 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago