नवीनतम

इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, कीमत बेहद कम और दमदार फीचर्स, चीन को लगेगा तगड़ा झटका

 

Lava ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो 10 हजार रुपये के बजट में आते हैं. कंपनी ने Lava Storm Play और Storm Lite को लॉन्च किया किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. दोनों ही फोन्स में नए प्रोसेसर मिलते हैं, जिसको लेकर कंपनी ने कई दावे किए हैं.

Lava Storm Play और Storm Lite की कीमत और फीचर्स

lava storm play को कंपनी ने 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. ये फोन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं Lava Storm Lite की कीमत 7,999 रुपये है. ये कीमत फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है.  फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में भी आता है ये दोनो फोन amazon.in से खरीद सकते है 19 जून से आप Lava Storm Play को खरीद सकते है, जबकि Storm Lite की सेल 24 जून से होगी.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

Lava Storm Play और Storm Lite दोनों में 6.75-inch का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. Storm Play में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर और Storm Lite में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स 10 हजार रुपये से कम बजट में आते हैं.
Storm Play में UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 RAM दिया गया है. फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है. दोनों ही फोन्स Android 15 पर काम करते हैं. कंपनी एक एक साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और दो साल का सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगा.

ये भी पढे़:‘एक दशक में डीबीटी में 90 गुना से अधिक का उछाल’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- रियल टाइम पेमेंट में ‘भारत’ दुनिया में सबसे आगे

ऑप्टिक्स की बात करें, तो Storm Play में 50MP का मेन लेंस और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है. वहीं Storm Lite में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है दोनों ही फोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलती है. लाइट वर्जन में 15W की चार्जिंग और Storm Play में 18W की चार्जिंग मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

16 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

24 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

42 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

54 minutes ago