देश

कई बार टलने के बाद भारत के शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन आखिरकार 19 जून को होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को घोषणा की कि भारत के शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 19 जून को एक्सिओम-4 (Axiom-4) वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करेंगे. एक्सिओम-4 मिशन 19 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए उड़ान भरेगा.

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रिसाव से संबंधित समस्या के कारण उनके मिशन को पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था. नासा ने गुरुवार को घोषणा की कि वह आईएसएस के रूसी मॉड्यूल पर रिसाव की जांच कर रहा है.

इसरो ने एक बयान में कहा, “इसरो, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के बीच एक समन्वय बैठक के दौरान, यह पुष्टि की गई कि फाल्कन 9 प्रक्षेपण यान में पाई गई तरल ऑक्सीजन रिसाव को सफलतापूर्वक हल कर लिया गया है.”

ISRO ने कहा कि एक्सिओम स्पेस ने सूचित किया है कि वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल में दबाव का आकलन करने के लिए नासा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

अब तक कई बार रद्द हो चुकी उड़ान

अंतरिक्ष यात्रियों को मूल रूप से 29 मई को उड़ान भरने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसे 8 जून, 10 जून और 11 जून तय करने के बाद टाल दिया गया क्योंकि लॉन्च रॉकेट और अंतरिक्ष कैप्सूल के देने वाले स्पेसएक्स ने फाल्कन-9 रॉकेट में तरल ऑक्सीजन रिसाव का पता लगाया था.

पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान के निदेशक, पैगी व्हिटसन वाणिज्यिक मिशन की कमान संभालेंगे, जबकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में काम करेंगे.

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) परियोजना के अंतरिक्ष यात्री पोलैंड के स्लावोस्ज़ उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू दो मिशन स्पेशलिस्ट के तौर पर साथ हैं.


ये भी पढ़ें: Iran-Israel Conflict: ईरान का इजरायल की आवासीय इमारतों पर हमला, 3 की मौत, कई लोग घायल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

38 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

47 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago