देश

अहमदाबाद हादसा: पीड़ित परिवार की भावुक अपील- एक दिन और ले लीजिए, हमें परिजनों के अंग सही-सलामत सौंपिए

पहली हवाई यात्रा थी, दुर्भाग्यवश आखिरी साबित हुई

अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए घर के सदस्यों के अवशेषों के लिए गुजरात का एक परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है. दर्दनाक हादसे में गुजरात के खेड़ा जिले के 17 से अधिक परिवारों ने अपने प्रियजन खोए, जिनमें नडियाद के पवार परिवार के मुखिया महादेव तुकाराम पवार और उनकी पत्नी आशाबेन पवार भी शामिल हैं. ये दंपति ब्रिटेन में रहने वाले अपने बेटे से मिलने पहली बार विदेश यात्रा पर रवाना हुआ था. ये उनकी पहली हवाई यात्रा थी, जो दुर्भाग्यवश आखिरी साबित हुई.

बेटे रमेश क्या कहना है

बेटे रमेश का कहना है, “प्लेन में मेरे माता-पिता थे. जब वो दोनों एयरपोर्ट पर गए थे, तब वीडियो कॉल पर बात हुई थी. उन्होंने बताया था कि हमें सीट मिल गई है. सही जगह पर बैठे हैं. आखिर में जय भारत बोलकर उन्होंने फोन रख दिया.” रमेश ने बताया कि वो 10 साल से मंदिर में सेवा करने जाते थे.

विमान हादसे में अपने चाचा-चाची को खोने वाले महेश क्या बोले

विमान हादसे में अपने चाचा-चाची को खोने वाले महेश भावुक हो बोले, “वो खुद दोनों को एयरपोर्ट पर छोड़कर आए थे और दोपहर में घर लौट आए. कुछ समय बाद हादसे की खबर मिली तो तुरंत चाचा-चाची से संपर्क करने की कोशिश की. फोन तो बजा, लेकिन किसी ने उठाया नहीं. तब हम सभी चिंता में पड़ गए और अहमदाबाद की ओर रवाना हो गए.”

ये भी पढ़े:Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन की भी हुई मौत, लंदन में करते थे काम, पिता के अंतिम संस्कार में आए थे भारत

अस्पताल में भीड़ और अफरातफरी का माहौल

उन्होंने बताया, “परिवार के लोग सबसे पहले एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें जानकारी मिली कि सभी यात्रियों को असरवा अस्पताल भेजा गया है. अस्पताल में भीड़ और अफरातफरी का माहौल था. फिर भी रात में डीएनए सैंपल लिया गया, लेकिन स्थिति बहुत असमंजस भरी थी.”

सरकार से अपील करते हुए महेश ने कहा

सरकार से अपील करते हुए महेश ने कहा भावनाएं समझिए, व्यवस्था बनाई जाए. उन्होंने कहा, “आप 72 घंटे से एक दिन अधिक समय लीजिए, लेकिन हमें हमारे प्रियजनों के शरीर के अंग संगठित और सम्मानजनक तरीके से सौंप दीजिए. ये सिर्फ मेरी नहीं, हम सभी की मांग है। हमारी भावनाएं हमारे परिजनों से जुड़ी हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Akansha

Recent Posts

अमेरिका ने फिर दिखाया आक्रामक रुख, भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, G20 से पहले बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…

22 minutes ago

पासपोर्ट विवाद में घिरे CJP नेता सौरव दास, जन्मस्थान को लेकर ED नहीं बल्कि पासपोर्ट कार्यालय ने मांगा जवाब

CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…

32 minutes ago

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

1 hour ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

2 hours ago