यूटिलिटी

Aadhaar से लिंक नहीं है आपका Voter ID तो कट जाएगा वोटर लिस्ट से नाम? जानिए सरकार ने क्या कहा

आधार कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है. स्कूल में दाखिले से लेकर बैंक तक में आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है. वहीं, आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर ऐसा नहीं किया तो पैन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे में चुनाव आयोग ने नागरिकों से वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने को भी कहा है.

चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर आधार को वोटर आईडी से लिंक करने की सुविधा दी है. ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि अगर आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक नहीं किया गया तो वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा. शुक्रवार को लोकसभा में इस सवाल के लिखित जवाब में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर आपका आधार कार्ड वोटर आईडी से लिंक नहीं है तो आपका नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा.

ये भी पढ़ें- Oppo यूजर्स के लिए अच्छी खबर! इस 5जी फोन को मिला एंड्रॉयड 13 कलर OS अपडेट

मंत्री ने बताया कि चुनाव कानून (संशोधन) अधिनियम, 2021 में प्रावधान है कि आधार कार्ड को वोटर आईडी से जोड़ा जा सकता है, लेकिन यह नागरिक की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह लिंक करता है या नहीं. वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर भी कोई दिक्कत नहीं होगी और मतदाताओं का नाम भी सूची से नहीं कटेगा.

54 करोड़ ने आधार से वोटर आईडी को कराया लिंक

मंत्री ने एक बयान में जानकारी दी है कि करीब 95 करोड़ मतदाताओं में से 54 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ लिया है. अगर आप भी अपने आधार को वोटर आईडी से लिंक कराना चाहते हैं तो आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर या चुनाव अधिकारी से संपर्क कर इस काम को पूरा कर सकते हैं.

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक अगस्त से आधार को वोटर आईडी से जोड़ने का कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत लोगों की इच्छा के आधार पर आधार को वोटर आईडी से जोड़ा जा रहा है. चुनाव अधिकारी घर-घर जाकर आधार को वोटर आईडी से लिंक कराने की मांग कर रहे हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago