अहिल्याबाई होल्कर
आज महारानी अहिल्याबाई होलकर का जन्मदिन है. वर्ष 1725 में महाराष्ट्र के चोंडी गांव में जन्मी अहिल्याबाई ने न केवल मालवा साम्राज्य को मजबूत शासन दिया, बल्कि अपनी दूरदर्शी नीतियों, न्यायप्रियता और धर्म के प्रति समर्पण से पूरे भारत में “लोकमाता” के रूप में अमर हो गईं. आज हम आपको महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवन कहानी के बताएंगें. कैसे वह एक साधारण सी लड़की से रानी बनीं.
अहिल्याबाई का बचपन से ही बुद्धिमान और धार्मिक स्वभाव की थीं. 8 वर्ष की आयु में उनका विवाह खांडेराव होलकर से हुआ, जो मालहर राव होलकर के पुत्र थे. सन् 1754 में खांडेराव की मृत्यु के बाद उन्होंने पति के निधन का गहरा दुख सहा, लेकिन सासूबाई और ससुर की प्रेरणा से उन्होंने हार नहीं मानी. मालहर राव होलकर की मृत्यु के बाद 1767 में अहिल्याबाई ने मालवा का शासन संभाला. उस समय महिलाओं के लिए शासन की बागडोर संभालना असाधारण था, लेकिन अहिल्याबाई ने अपनी प्रशासनिक क्षमता, सैन्य कुशलता और प्रजा-कल्याण की नीतियों से साबित कर दिया कि नेतृत्व लिंग से नहीं, कर्म और बुद्धि से तय होता है.
धार्मिक कार्य
उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और कई अन्य तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण कराया. माहेश्वर को राजधानी बनाकर उन्होंने संस्कृति और कला को बढ़ावा दिया.
प्रशासन
न्याय व्यवस्था को मजबूत किया, किसानों को संरक्षण दिया, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया.
महिला सशक्तिकरण
विधवाओं और अनाथों के लिए कई कदम उठाए.
सैन्य योगदान
मराठा साम्राज्य की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे 1795 तक शासन करती रहीं और आज भी उनकी विरासत प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है.
अदिति पासवान की किताब: “She – The King: Rise of Lokmata Ahilyabai Holkar”
अहिल्याबाई की इस अमर गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है डॉ. अदिति नारायणी ने उनकी पुस्तक “She – The King: Rise of Lokmata Ahilyabai Holkar” (यात्रा बुक्स/वाणी प्रकाशन) अहिल्याबाई के जीवन को मात्र जीवनी से आगे ले जाती है. यह किताब अहिल्याबाई के साहस, करुणा और प्रजा के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करती है. लेखिका ने इसमें दिखाया है कि कैसे अहिल्याबाई ने धर्म को शासन से जोड़ा, कल्याण को सर्वोपरि बनाया और न्याय को त्वरित एवं सहानुभूतिपूर्ण बनाया. यह पुस्तक स्त्री शक्ति, स्वदेशी नेतृत्व और भुला दिए गए ज्ञान पर एक श्रद्धांजलि है. अहिल्याबाई होलकर हमें सिखाती हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ इच्छाशक्ति और नैतिकता से कोई भी ऊंचाइयां छू सकता है.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…