सांकेतिक तस्वीर.
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफारा में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई. वहीं 12 अन्य को रेस्क्यू कर्मियों ने बचा लिया.
नाइजीरिया के संघीय प्रतिनिधि सभा में गुम्मी-बुक्कुयुम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय विधायक सुलेमान गुम्मी ने रविवार को बताया कि नाव में 50 से अधिक यात्री और चालक दल सवार थे. उन्होंने कहा कि नाव जम्फारा के गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गुम्मी कस्बे के पास नदी में पलट गई. गुम्मी ने बताया कि यात्री किसान थे जो रोजाना नाव से पास के इलाके में अपने खेतों पर जाते थे.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों सहित अन्य कर्मचारियों को घटनास्थल पर तुरंत भेज दिया. कम से कम एक दर्जन लोगों को जीवित बचा लिया गया.
जम्फारा राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हसन दौरा ने स्थानीय मीडिया से एक इंटरव्यू में कहा कि इस घटना में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें- गाजा पर इजरायली हवाई हमले, मारे गए 21 फिलिस्तीनी, एक घर पर मिसाइल से हमला
पश्चिमी अफ्रीकी देश में नाव पलटने की दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं. आमतौर पर इन घटनाओं के लिए ओवरलोडिंग, प्रतिकूल मौसम की स्थिति और परिचालन संबंधी त्रुटियों जैसे कारकों को जिम्मेदार बताया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच शनिवार शाम को कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…