चुनाव

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरने का दावा झूठा, चुनाव को लेकर कही ये बातें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजियों का दौर भी तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में, रविवार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला.

बीजेपी पर जमकर बोला हमला

कुलगाम में पत्रकारों से बात करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि यह शर्म की बात है कि सरकार बार-बार दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सुधर गए हैं, लेकिन दस साल से चुनाव नहीं कराए गए हैं. लोग तंग आ गए हैं, उनका दम घुटता है. जम्मू कश्मीर के लोग चाहते हैं कि कोई सरकार बने जो उनकी मुश्किलों को दूर करे. पीडीपी चुनाव सिर्फ इसलिए लड़ रही है, ताकि भाजपा मुद्दों को दबा न सके और कश्मीर की आवाज सुनी जाए.

जनता से किया चुनावी वादा

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी बेरोजगारी को खत्म करने का काम करेगी. इसके लिए हम एक लाख सरकारी नौकरियां देंगे और 60,000 लोगों की नौकरी को पक्की करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि पीएम ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है. पीडीपी जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाज़ उठाएगी और उनकी मुश्किलों को दूर करने के लिए काम करेगी.

चार चरणों में होंगे मतदान

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी और 43 जम्मू संभाग में हैं. इनमें से नौ आरक्षित एसटी सीटें हैं, जबकि सात एससी सीटें हैं. मतदान तीन चरणों में होंगे. पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे तथा अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होंगे. चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- “भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं सीएम केजरीवाल”, पद से इस्तीफा देने के ऐलान पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला

चुनाव आयोग के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं. इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है, जबकि कुल 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago