Categories: देश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने उतारे 20 उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 20 उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. केंद्रशासित प्रदेश में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होने हैं. तीनों चरणों के लिए नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

सपा ने बताया कि उसने हजरतबल से शाहिद हसन, बडगाम से ग़ज़नफ़र मकबूल शान, बीरवाह से निसार अहमद दार, हब्बाकदल से मोहम्मद फारूक खान, ईदगाह से मेहराज उद्दीन अहमद, बारामूला से मंज़दोर अहमद, बांदीपोरा से ग़ुलाम मुस्तफा, वागुरा क्रेरी से अब्दुल गनी डार और करनाह से सजावल शाह को उम्मीदवार बनाया है. पट्टन से वसीम गुलज़ार, कुपवाड़ा से बबीहा बेगम, गुलमर्ग से हिलाल अहमद मल्ला, रफियाबाद से ताहिर सलमानी, त्रेहगाम से सज्जाद खान, लोलाब से शादाब शाहीन, बिशनन (एससी) से तरसीम खुल्लर, विजयपुर से इंद्रजीत, उधमपुर पश्चिम से साहिल मन्हास, चेनानी से गीता मन्हास और नगरोटा से सतपाल को मैदान में उतारा है.

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं. इनमें 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। इनमें से नौ सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं. तीन चरणों में मतदान के बाद चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं. इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है, जबकि कुल 20.7 लाख युवा मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है.

ये भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरने का दावा झूठा, चुनाव को लेकर कही ये बातें

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

20 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

49 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago