इंदौर बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा (फोटो- @ChintuVermaBJP)
मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता का बयान इन दिनों काफी चर्चा में है. इंदौर के बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा (Indore BJP district president Chintu Verma) ने नवरात्रि को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है. उन्होंने नवरात्रि के मौके पर आयोजकों से मांग की है कि वो गरबा पंडाल में जाने वाले लोगों को पहले गोमूत्र पिलाएं, फिर अंदर जाने दें. इस बयान के पीछे उनका तर्क है कि हिंदूओं को गोमूत्र पीने में कोई आपत्ति नहीं होगी.
बीजेपी नेता ने अपने बयान को लेकर कहा कि कभी-कभी इन आयोजनों में कुछ लोग शामिल हो जाते हैं, जिससे कई तरह की चर्चाएं शुरु हो जाती है.
बीजेपी नेता चिंटू वर्मा ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि, हमने आयोजकों से अनुरोध किया है कि वो भक्तों को गरबा पंडालों में एंट्री देने से पहले गोमूत्र से आचमन करने को कहें. उन्होंने आगे कहा कि आधार कार्ड में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन अगर कोई हिंदू है, तो वो गोमूत्र से आचमन की बात से इनकार नहीं कर सकता है.
बीजेपी नेता के इस बयान पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने बीजेपी के इस बयान को लेकर कहा कि बीजेपी नेता गौशालाओं की हालत पर चुपी साधे हुए हैं. उनकी नजरें सिर्फ इस मुद्दे के राजनीतिकरण करने पर रहती है.
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि गोमूत्र से आचमन की डिमांड बीजेपी की ध्रुवीकरण की राजनीति की नई चाल है. उन्होंने बीजेपी नेताओं से मांग की है कि वो पंडालों में एंट्री करने से पहले गोमूत्र से आचमन का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें.
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की मतदाताओं से खास अपील
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…