शाहरुख खान को लाखों की घड़ियों के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ लिया. इस दौरान शाहरुख से एयरपोर्ट पर करीब 1 घंटे तक पूछताछ की गई. बता दें देत रात शाहरुख शारजाह से लौट रहे थे और उनके पास महंगी घड़ियों के कवर मौजूद थे. जिनकी कीमत तकरीबन 18 लाख रुपए बतई जा रही है. जिसके चलके उनको एयरपोर्ट पर रोका गया था.
उनको अपनी इस गलती वजह से 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी. बता दें कि किंग खान के साथ उनके बॉडीगार्ड रवि भी मौजूद थे और उनको भी कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरुख खान भारत लाखों रुपए की कीमत की महंगी घड़िया भारत लेकर आए हैं. उनके बेग में महंगी घड़ियों के खाली डिब्बे मिलने और उनकी कस्टम ड्यूटी न चुकाने पर शाहरुख खान से पूछताछ की गई थी. बता दें कि खान अपने प्राइवेट चार्टर से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में गए थे. वहां से लौटते वक्त कस्टम ने शाहरुख खान और उनकी टीम के बैग्स की जांच की. तो उनमें बाबुन,ज़ुर्बक और रोलेक्स (Babun & Zurbk, Rolex) घड़ी के 6 डिब्बे साथ ही Spirit ब्रांड की घड़ी, ऐपल सीरीज की घड़ियां पाई गई.
बता दें कि इस घटना के बाद इन महंगी घड़ियों को लेकर शाहरूख खान ने लाखों का टैक्स देना पड़ा है. कुल मिलाकर 6 लाख से ज्यादा की शाहरूख को कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी हैं. घंटों भर की इस प्रक्रिया के बाद शाहरूख खान और उनके बॉडीगार्ड को रोक छोड़ दिया गया.
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…