देश

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने समेत किए ये वादे

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे ही पास आ रही है वैसे ही सभी पार्टियां जनता को रिझाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं.नेता जनता की समस्या के समाधान के लोकलुभावन वादे कर रहे हैं. इसी बीच आज गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र का नाम ‘जन घोषणा पत्र 2022, लोगों की सरकार होगी’ रखा है. इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा समेत कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

‘किसानों का कर्जा करेंगे माफ’

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में युवा, महिला, किसान, सबके लिए कुछ ना कुछ वादे किए है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र 10 लाख रुपये तक के इलाज और दवाइयों को मुफ्त करने का ऐलान किया है. इसके अलावा कहा गया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा..मेनिफेस्टो में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बकाया बिजली बिल माफ करने का वादा किया गया है. कांग्रेस ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में निजीकरण की अनुमति नहीं देंगे.

‘बदलेंगे नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम’

कांग्रेस ने जीत के बाद अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर फिर से सरदार पटेल करने का ऐलान किया है.साथ में ये भी कहा गया है कि पहली कैबिनेट की पहली बैठक से ही इसे सरकार का आधिकारिक दस्तावेज बनाकर काम किया जाएंगे.वहीं, बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई रद्द कर उन्हें फिर जेल भेजने की बात भी कही है.

‘युवाओं को देंगे रोजगार’

अपने घोषणा पत्र में महंगाई का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने 500 रुपए में गैंस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है.वहीं युवाओं के लिए भी इस घोषणा पत्र में काफी कुछ देखने को मिला.पार्टी ने कहा की सत्ता में आने बाद वो सरकारी और अर्ध सरकारी 10 लाख रिक्त पड़े पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा. कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का करते हुए कहा है कि इनमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देंगे.

पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा

कांग्रेस ने हिमाचल वाला पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली का दांव गुजरात में भी चल दिया है. अपने घोषणा पत्र में छात्र शिक्षा को लेकर भी वादे किए हैं. पार्टी ने कहा कि महात्मा गांधी सार्वभौमिक शिक्षा नीति लाएगी. जिससे की छात्रों को सस्ती  शिक्षा दी मुहैया कराई जाएगी. वैसे तो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा की कांग्रेस के वादे जनता को लुभाने में मददगार साबित होते है या नहीं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या शेरशाह सूरी ने बनवाई थी ग्रैंड ट्रंक रोड? जानिए 2 हजार साल पुराने ‘उत्तरापथ’ से ‘जीटी रोड’ तक का पूरा सच

अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…

11 minutes ago

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

25 minutes ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

2 hours ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

2 hours ago