नवीनतम

WhatsApp में आने वाला हैं नया फीचर, खुद ही म्यूट हो जाएंगे Group के नोटिफिकेशन्स

मेटा की  पैरेंट कपंनी वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कई बड़े बदलाव करते रहता है. इसी कड़ी में लगातार एक के बाद एक नए फीचर्स की एंट्री हो रही है. बिते दिनों पहले ही कंपनी ने कम्यूनिटी के साथ मिलकर कुछ और फीचर्स को पेश किया था. जिसमें ग्रुप चैट में 1024 मेंबर्स को जोड़ने वाला फीचर सामने आया था. इसके आने के बाद ही कंपनी ने इससे जुड़े एक और फीचर पर काम करना शुरू कर दिया था. वॉट्सऐप का यह फीचर बड़े ग्रुप चैट्स के नोटिफिकेशन्स को ऑटोमैटिकली बंद कर देता है, ताकि यूजर्स को इस से कोई परेशानी न हों. अब कंपनी अपने नये फीचर को पेश करने में लग गई है. WABetaInfo के मुताबिक शुरुआत में इसे बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है.

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने  ट्वीट करके इस फीचर के बारे में जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. स्क्रीनशॉट में आप ऑटोमैटिकली ग्रुप चैट को म्यूट करने वाले मेसेज को देख सकते हैं. इस मेसेज के साथ यूजर्स को ओके और अनम्यूट करने का भी ऑप्शन मिलने वाले है. अगर यूजर ज्यादा मेंबर्स वाले ग्रुप के लगातार आने वाले नोटिफिकेशन्स से परेशान हैं, तो वे ओके ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं. आने वाले दिनों में कंपनी इस फीचर का स्टेबल वर्जन ग्लोबल यूजर्स के लिए पेश कर सकती हैं.

नहीं भेज पाएंगे View Once मेसेज

वॉट्सऐप ने 1 नवंबर से व्यू वन्स मेसेज फीचर को खत्म कर दिया है. यह बदलाव वॉट्सऐप डेस्कटॉप के लिए किया गया  है. वॉट्सऐप डेस्कटॉप पर व्यू वन्स इनेबल करके करके भेजे गए मेसेज को देखा नहीं जा सकता है. यहां आपको “You received a view once message. For added privacy, you can only open it on your phone” लिखा हुए दिखाई देगा. हालांकि, इस मेसेज को यूजर अपने फोन से देख सकते हैं. वॉट्सऐप ने यूजर्स की प्रिवेसी को कायम रखने के लिए डेस्कटॉप पर इस फीचर को खत्म कर दिया है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago