Categories: नवीनतम

पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ ने दिल्ली में भाजपा को समर्थन देने का किया ऐलान

राष्ट्रवादी संस्था पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी कोर कमेटी की बैठक उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांदबाग में आहूत की, जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि इस बार भाजपा को समर्थन देंगे. संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद साहब, राष्ट्रीय अध्यक्ष अहसान एवं दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मुहम्मद इकबाल साहब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संस्था देशभर में पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए काम कर रही है.

मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से देश के समूचे पसमांदा मुस्लिम समाज को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिसके कारण पसमांदा मुस्लिम समाज का उत्थान हुआ है. पिछले 60-65 वर्षों में कांग्रेस और अन्य सरकारों ने एवं आम आदमी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले 11 वर्षों में पसमांदा मुस्लिम समाज को गुमराह कर वोट प्राप्त कर सत्ता प्राप्त की है, परंतु पसमांदा मुस्लिम समाज को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है.

मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य

2014 से देश में जब से मोदी सरकार आई है तब से पसमांदा मुस्लिम समुदाय ने जनकल्याणकारी योजनाओं से चौमुखी विकास कर पसमांदा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है. संस्था का राष्ट्रीय नेतृत्व एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली चुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज के मध्य जाकर बीजेपी के प्रत्याशियाें के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे.

दिल्ली में पसमांदा मुस्लिम समुदाय जो कि मुस्लिम आबादी का 70 फीसदी है बीजेपी को वोट दिलाने का प्रयास करेगा. प्रेस कांफ्रेंस में करावल नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पांच बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट जी भी मौजूद रहे. इस सर्वसम्मत प्रस्ताव में पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ ने तन-मन-धन हर तरह से भारतीय जनता पार्टी व कमल निशान को पूर्ण समर्थन देने का एलान कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

22 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

42 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

1 hour ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

2 hours ago