भारत को पहली बार वर्ल्ड कप जिताने वाले महान कप्तान कपिल देव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. कपिल देव को दुनिया के बेहतरीन कप्तानों और ऑलराउंडरों में गिना जाता है. 1983 में उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. उस वक्त भारत को जीत का दावेदार नहीं माना जाता था. लेकिन कपिल की अगुआई में टीम ने कमाल कर दिखाया.
कपिल का सफर यहीं नहीं रुका. उन्होंने अपने खेल और व्यक्तित्व से देश में नई पहचान बनाई. जिस समय कपिल ने भारतीय टीम की कमान संभाली तब खिलाडियों को प्रति मैच मात्र 1500 रुपये मिलते थे. आज कपिल देव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास शानदार घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल देव की कुल संपत्ति करीब 252 करोड़ रुपये है. संन्यास के बाद उन्होंने कई सालों तक क्रिकेट कमेंट्री की. इसके अलावा वह टीम इंडिया के कोच भी रहे. हालांकि, इस पद पर वह लंबे समय तक नहीं रहे.
उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता है. कपिल विज्ञापन से सालाना 20-30 लाख रुपये कमाते हैं. कमेंट्री, टीवी शो और अन्य माध्यमों से उनकी सालाना कमाई लगभग 12 करोड़ रुपये है. इसके अलावा वह कई न्यूज चैनलों पर बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट नजर आते हैं और भारतीय टीम के प्रदर्शन पर अपनी राय साझा करते हैं.
कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी के पास दिल्ली के सुंदर नगर में एक खूबसूरत बंग्ला है. यह बंग्ला दिल्ली गोल्फ कोर्स के पास स्थित है. कपिल को गोल्फ खेलने का भी शौक है और वह अपने खाली समय में इसे एंजॉय करते हैं. उनके पास लग्जरी कारों का भी शानदार कलेक्शन है. इनमें मर्सिडीज C220D, मर्सिडीज GLS 350D, टोयोटा फॉर्च्यूनर और पोर्श जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…
Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…