नवीनतम

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बनारस से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

भारतीय रेलवे ट्रेनों के परिचालन पर काफी ध्यान दे रहा है. इस दिशा में कई कदम उठाए गये है.इसी सिलसिले में अब ट्रेनों के सही समय पर संचालन को लेकर भी चिन्तन-मनन हो रहा है जिसका परिणाम भी सामने आने लगा है. अब देश के प्रमुख रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों के समय पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है और इसकी शुरुआत बनारस से आने-जाने वाली ट्रेनों से हुई है. अभी समय सारिणी में बदलाव हुआ है और अपेक्षा की जा रही है कि आगे चलकर ट्रेन के और भी विभागों में इस तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे जो रेल यात्रियों को बहुत पसंद आने वाले हैं.

अब रेलवे ने बनारस से दिल्ली जाने वाली ट्रेनो में बड़ा बदलाव किया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल्स-बनारस और फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी रेलवे के अधिकारी अशोक कुमार ने दी है. बनारस से आनंद विहार टर्मिनल  गाड़ी 12 अक्टूबर से बनारस स्टेशन पर आयेगी.

बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर यानी कल से प्रत्येक बुधवार को नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी. और दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी.  वही वापसी की यात्रा 18 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को बनारस स्टेशन से शाम 7:20 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन दूसरे दिन नई दिल्ली के आनंद विहार सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

43 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago