नवीनतम

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश में तीन बार के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया.सैफई के मेला ग्राउंड पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी.

इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शन के लिए सैफई के मेला ग्राउंड में रखा गया. इस दौरान देश की तमाम बड़ी हस्तियां वहां मौजूद थीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योग गुरु रामदेव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें नम आखों से अंतिम विदाई दी.उनके अंतिम दर्शन करने वालों में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल थे.इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे.

इस दौरान वहां रुक- रुक बारिश हो रही थी. मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार उनकी पहली पत्नी के स्मारक के ठीक बगल में हुआ.इस दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता बेहद गमगीन थे.मुलायम सिंह यादव के तमाम रिश्तेदार और उनके चाहने वाले दूर-दूर से उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे.

मुलायम सिंह यादव लंबे समय से बीमार थे.उनकी किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था.उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी.कई कार्यकर्ता तो उनको अपनी किडनी देने के लिए भी तैयार थे.उनकी उम्र 82 साल थी.सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सैफई लाया गया.सुबह 10 बजे उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था .नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके चाहने वाले साइकिल, मोटर साइकिल, कार और अन्य साधनों पर सवार होकर सैफई पहुंचे.मुलायम सिंह के तमाम  समर्थक देश-प्रदेश के कोने-कोन से सैफई पहुंचे थे.उनकी यात्रा को देखने के लिए लोग छतों और पेड़ों पर चढ़ गये थे.

–भारत एक्स्प्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

15 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

35 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago