Asha Parekh दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित
मुंबई- गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा आशा पारेख (Asha Parekh)को फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से नवाजा गया. देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार की शाम को विज्ञान भवन में आयोजित 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में अभिनेत्री आशा पारेख को इस अवार्ड से सम्मानित किया.
2 अक्टूबर को आशा पारेख(Asha Parekh) का जन्मदिन होता है. इस खास दिन से एक दिन पहले उनको सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फालके पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया. यह दिन पारेख की लिए बेहद खास और भावुक था. बेशक अवार्ड को रिसीव करते हुए उनकी आंखों में अपने करियर के सुनहरे पल तैर गए होंगे. इस खास अवसर पर आशा पारेख ने कहा.. मैं अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फिल्मी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार पाकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं.
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने करियर की शुरुआत के 60 साल बाद भी फिल्मों से अब तक जुड़ी हूं. ‘हमारा फिल्म जगत सबसे अच्छी जगह है. और मैं इस जगत में युवाओं को दृढ़ता, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और जमीन से जुड़े रहने का सुझाव देना चाहती हूं. आशा ने इस दौरान कार्यक्रम में पुरस्कार पाने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी.
गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा आशा पारेख का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है. 10 साल की उम्र में चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आशा पारेख ने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. आशा अच्छी एक्टर के साथ-साथ एक बढ़िया डांसर भी रही हैं. वो आखिरी बार साल 1999 में आई फिल्म ‘सर आंखों पर’ में नजर आई थीं.
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार आशा पारेख को फिल्म जगत के सबसे बडे़ सम्मान दादा साहब फालके पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हे शुभकामनाएं दी.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…