पीएम मोदी ने एंबुलेंस के लिए रोका अपना काफिला
देश में गुजरात और हिमाचल के चुनावों को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है. इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम के हिमाचल जाने के दौरान एक वाकया सामना आया. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल पीएम मोदी का काफिला सड़क से गुजर रहा था. उसी रास्ते पर एक एंबुलेंस भी जा रही थी. तभी प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने एंबुलेंस को जगह देने के लिए अपने काफिले को रुकवा दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी का काफिला रुका हुआ है और वहां से एंबुलेंस गुजर रही है.
बता दें पीएम चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल के हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस आ गई. पीएम ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपने काफिले को रुकवा लिया और एंबुलेंस को जाने के लिए जगह दी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं.
हमीरपुर के सुजानपुर में चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास झूठे वादे और झूठी गारंटी का रहा है. कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी. कांग्रेस के राज में फौजियों के पास बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे. अब बेटियों के लिए भी तीनों सेनाओं के दरबाजे खोल दिए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. पीएम ने कहा कि अब दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में. लेकिन यहां से कभी विकास की नहीं, सिर्फ आपसी झगड़े की खबरें आती हैं. पीएम मोदी ने एक के बाद बाद लगातार कई हमले कांग्रेस की सरकार पर बोल. इस दौरान उन्होने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर मजे ले लिए. जो अभी गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्त हैं.
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…