देश

MP: मंदिर में शिवलिंग और हनुमानजी की मूर्ति खंडित, हिंदू संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

मध्य प्रदेश के खंडवा में हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. मामला रामनगर स्थित शिवराज नगर मल्टी का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यहां के हनुमान मंदिर में हनुमान जी और शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है. जब सुबह लोग दर्शन करने मंदिर पहुंचे तब इस घटना के बारे में पता चला. इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग भी मौके मौजूद हो गए.  हिंदू संगठन का कहना है कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वह आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगें फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

बता दें कि खंडवा के राम नगर क्षेत्र में स्थित शिवराज नगर मल्टी में हनुमानजी की मूर्ति और शिवलिंग को किसी बदमाश ने तोड़ दिया है. इस घटना से आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया है. सुबह जब लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि कि हनुमानजी की मूर्ति और शिवलिंग के साथ किसी ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. वही घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने आक्रोश देखा जा रहा है.

हिंदू संगठन बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मूर्तियों के खंडित फोटो वायरल कर दिया है. इसके बाद मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ गई. इधर हिन्दू संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शिवराज नगर मल्टी पहुंच गए. हिंदू जागरण मंच के माधव झा ने कहा कि हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुचाने वाले पर पुलिस कार्रवाई कर उन्हें पकड़ने के प्रयास में लग गई है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

8 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

11 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

21 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

53 minutes ago