Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी की दरियादिली, एंबुलेंस के लिए रुकवा दिया अपना काफिला, हिमाचल पहुंच कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

PM modi Himachal Election

पीएम मोदी ने एंबुलेंस के लिए रोका अपना काफिला

देश में गुजरात और हिमाचल के चुनावों को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है. इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम के हिमाचल जाने के दौरान एक वाकया सामना आया. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल पीएम मोदी का काफिला सड़क से गुजर रहा था. उसी रास्ते पर एक एंबुलेंस भी जा रही थी. तभी प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने एंबुलेंस को जगह देने के लिए अपने काफिले को रुकवा दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी का काफिला रुका हुआ है और वहां से एंबुलेंस गुजर रही है.

हमीरपुर जा रहे थे पीएम मोदी

बता दें पीएम चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल के हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे.  इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस आ गई. पीएम ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अपने काफिले को रुकवा लिया और एंबुलेंस को जाने के लिए जगह दी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं.

हमीरपुर में प्रधानमंत्री ने क्या कहा ?

हमीरपुर के सुजानपुर में चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास झूठे वादे और झूठी गारंटी का रहा है. कांग्रेस के राज में हमारे फौजियों के पास पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थी. कांग्रेस के राज में फौजियों के पास बर्फ में पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे. अब बेटियों के लिए भी तीनों सेनाओं के दरबाजे खोल दिए गए हैं.

अब 2 राज्यों में बची कांग्रेस की सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. पीएम ने कहा कि अब दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में. लेकिन यहां से कभी विकास की नहीं, सिर्फ आपसी झगड़े की खबरें आती हैं. पीएम मोदी ने एक के बाद बाद लगातार कई हमले कांग्रेस की सरकार पर बोल. इस दौरान उन्होने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर मजे ले लिए. जो अभी गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्त हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital