Categories: नवीनतम

ओमान की उम्मीद होगी पूरी! पीएम मोदी दौरा में एफटीए पर फोकस

PM Modi Oman Visit: पीएम मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है. यह बयान ओमान में ईवाई के टैक्स पार्टनर अल्केश जोशी ने मंगलवार को दी. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के दौरे का हम सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस दौरे पर फोकस भारत-ओमान के बीच एफटीए पर होगा और इसे लेकर ओमान में काफी चर्चा है.

मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच व्यापार 10.5 अरब डॉलर का है. जैसे ही यह एग्रीमेंट अमल में आएगा, दोनों देशों के बीच व्यापार अगले दो से तीन वर्षों में दोगुना हो सकता है और इसमें दोनों पक्षों के व्यापारियों को मौका मिलेगा.

हजारों साल पुराने संबंध

जोशी ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध काफी पुराने हैं. हाल ही में ओमान में शूर के पास एक गांव में हड़प्पा के समय की चीजें मिली हैं, जो दिखाता है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 4 से 5 हजार साल पुराने हैं.

ओमान को लंबे समय से इंतजार था

अल अंसारी ग्रुप के संस्थापक और ग्रुप एमडी किरन अशर ने पीएम मोदी आने वाली यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा का ओमान को काफी समय से इंतजार था. हमें इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं. इससे वाणिज्य और आर्थिक दोनों प्रकार के संबंध भारत और ओमान के बीच में मजबूत होंगे. उन्होंने आगे कि भारत-ओमान के बीच रिश्ते करीब 5,000 वर्ष से भी ज्यादा पुराने हैं. अशर ने बताया कि-

दोनों देश एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं. साथ ही कहा कि आज के दौर में भारत एक ऐसा देश है, जिसे कोई नजरंदाज नहीं कर सकता है. बीते 11 वर्षों में ओमान के आर्थिक हालातों में काफी अंतर आया है और अब यह पहले जैसे नहीं है. वर्तमान में यहां 7 लाख के करीब भारतीय हैं, लेकिन पहले यह आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा होता था.

ये भी पढ़ें: इथियोपिया में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित अवार्ड को पाने वाले दुनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष

ओमान पीएम मोदी का आखिरी पड़ाव

प्रधानमंत्री मोदी अपने 15-18 दिसंबर तक के दौरे के अंतिम चरण में महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर 17 से 18 दिसंबर तक दूसरी बार ओमान का दौरा करेंगे. भारत और ओमान के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो मजबूत व्यापारिक संबंधों, ऊर्जा सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ावों द्वारा समर्थित है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

31 minutes ago