Bharat Express DD Free Dish

इथियोपिया में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान, प्रतिष्ठित अवार्ड को पाने वाले दुनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष

PM Modi Ethiopia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा. यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बने.

PM Modi Ethiopia Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान “द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया” दिया है. मंगलवार शाम इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने यह सम्मान पीएम मोदी को दिया. खास बात यह है कि यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं. पीएम मोदी तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में इथियोपिया पहुंचे थे.

गर्मजोशी से स्वागत

अदीस अबाबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत खुद प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने किया. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी को अपनी कार में बैठाकर होटल तक पहुंचाया. रास्ते में अली ने पीएम मोदी को विज्ञान संग्रहालय और मैत्री पार्क भी दिखाया, जो आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था. उन्होंने मोदी को इथियोपियाई कॉफी की अलग-अलग किस्मों के बारे में भी जानकारी दी.

भारत-इथियोपिया के गहरे संबंध

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इथियोपिया एक महान इतिहास और जीवंत संस्कृति वाला देश है. उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच गहरे रिश्ते हैं और वह इन्हें और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं. अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर पीएम मोदी ने पारंपरिक कॉफी समारोह में भी हिस्सा लिया, जिसे उन्होंने इथियोपिया की विरासत का सुंदर प्रतीक बताया.

ग्लोबल साउथ में अहम साझेदारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इथियोपिया ‘ग्लोबल साउथ’ में भारत का प्रमुख भागीदार है और ब्रिक्स का साथी सदस्य भी है. मोदी और अली के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक बातचीत होगी.

ये भी पढ़ें-Ethiopia में इंडियन डायस्पोरा ने ऐसे गर्मजोशी से किया पीएम मोदी का स्वागत, कॉफी सेरेमनी में झलके सांस्कृतिक रंग

प्रवासी भारतीयों से मुलाकात

इथियोपिया यात्रा के दौरान पीएम मोदी देश की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. वह भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए ग्लोबल साउथ के लिए भारत-इथियोपिया साझेदारी की अहमियत पर विचार साझा करेंगे. इसके अलावा मोदी प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read