सिकंदराबाद अग्निकांड पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक,मुआवजे का किया ऐलान
तेलंगाना(आंध्र प्रदेश)- हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में सोमवार रात इलेक्ट्रिक शोरुम में भीषण आग लगने से एक महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई.जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलसकर जख्मी हो गए हैं. ये लोग शोरुम के ऊपर बने लॉज में रुके थे. वहीं इस घटना कि जानकारी देते हुए हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनन्द ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में लगी आग के धुंआ से पहली और दूसरी मंजिल पर रह रहे लोग फंस गये. कई लोग इमारत से कूद गये .
बताया जाता है कि इस शो के ऊपर चल रहे लॉज को भी आग से काफी नुकसान हुआ है.आग की लपटें जब लॉज की ओर उठी तो वहां भी अफरा-तफरी फैल गयी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
रात में मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव और गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना स्थल का दौरा किया. उन्होंने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी है. आग लगने की आशंका शार्ट सर्किट बताई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने की वजह से हुई कई लोगों की मौत पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट में लिखा कि “तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुए लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Allahabad High Court lawyers protest boycott court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुर्सी को लेकर शुरू हुआ…