22 सितंबर से ये बैंक हो जाएगा बंद, जानिए क्यों?

नई दिल्ली-बैंक में खाता रखने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आपके भी बैंक में खाते है तो जान लें रिजर्व बैंक जल्द ही एक बैंक को बंद करने जा रहा है. आरबीआई की ओर से अक्सर बैंको के लिए कई तरह के निर्देश जारी किए जाते हैं, जिसका सभी को पालन करना पड़ता है. साथ ही आरबीआई ही सभी बैंकों के लिए दिशानिर्देश तैयार करता है.

22 सितंबर को बंद होगा बैंक
आपको बता दें आरबीआई ने कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया है. वहीं, अब रिजर्व बैंक ने एक और बैंक का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया है. आरबीआई के इस फैसले के बाद 22 सितंबर से यह बैंक बंद हो जाएगा.

आरबीआई ने कैंसिल किया लाइसेंस
RBI ने अगस्त में पुणे स्थित रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस कैंसिल करने का फैसला लिया था. वही आरबीआई के इस फैसले के बाद 22 सितंबर से इस बैंक की बैंकिंग सेवाएं पूरी तरीके से बंद कर दी जाएंगी, जिन भी ग्राहकों का पैसा इस बैंक में है उन सभी के लिए यह बेहद जरूरी खबर है.

क्यों कैंसिल किया गया लाइसेंस?
रिजर्व बैंक ने बताया है कि बैंक 22 सितंबर को अपना कारोबार बंद कर देगा. इसके बाद ग्राहक न तो अपना पैसा जमा कर सकते हैं और न ही निकाल सकते है. इसके साथ ही किसी भी तरह के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन भी नहीं कर सकते है. आरबीआई ने कहा है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और आगे कमाई की संभावनाएं मौजूद नहीं है. इसी वजह से इस बैंक का लाइसेंस कैंसिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

38 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago